rashifal-2026

Weather update : दिल्‍ली में बारिश से चमकी ठंड, मौसम में बदलाव से कई राज्‍यों में गिरा तापमान

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (09:50 IST)
नई दिल्‍ली। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज सुबह से ही दिल्‍ली में बारिश शुरू हो गई है। कल भी इसी तरह बारिश के संभावना जताई जा रही है। इससे वायु की गुणवत्‍ता में भी सुधार होगा। इससे अलावा देश के कई राज्‍यों में बारिश, मावठा, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में गिरावट आई, जिससे ठंड और ज्‍यादा चमकने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी रात्रि का तापमान अधिक रहा और कई स्थानों पर बादल छाए रहे। उदयपुर, जयपुर कोटा और बीकानेर के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शुक्रवार रात तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में शुक्रवार रात से बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और कहीं-कहीं मावठा गिरने की भी खबर है। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक आज बारिश की संभावना है।

आगामी 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ पड़ सकती है। जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ बारिश हुई। कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी बिहार और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मेघालय, त्रिपुरा और पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

धार भोजशाला विवाद, एएसआई की रिपोर्ट खुलेगी, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाशिवरात्रि पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया अभिषेक, शिव बारात में लिया हिस्सा

अगला लेख