Hanuman Chalisa

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 मई 2024 (09:24 IST)
Weather Update : उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी पड़ी और विभिन्न स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार
 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर शिशुओं, बुजुर्गों व पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों समेत संवेदनशील लोगों की उच्च स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया।
 
दिल्ली से गुजरात तक भीषण गर्मी : दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 20 स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।
 
राजधानी दिल्ली में मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 46.7 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 46.1 डिग्री सेल्सियस और पूसा में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजस्थान में 4 स्थानों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। जैसलमेर में 46.2, बाड़मेर में 46.9, गंगानगर में 46.3 और पिलानी में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
क्या है मध्यप्रदेश का हाल : मध्यप्रदेश के 13 शहरों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। राज्य में सबसे ज्यादा 47.2 ड्रिगी सेल्सियस तापमान दतिया में रिकॉर्ड हुआ। बड़वानी में 44.5 और रतलाम में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा 41.3 डिग्री तक जा पहुंचा गर्मी की वजह से भोपाल, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पुणे में तेज हवाओं से गिरा होर्डिंग : महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज हवाओं के कारण एक होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह समारोह स्थल के बाहर लगा होर्डिंग शनिवार शाम पांच से छह बजे के बीच जमीन पर गिर गया। घायल घोड़े का इलाज किया जा रहा है।
  
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख