Hanuman Chalisa

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, यहां माइनस 2 डिग्री पहुंचा तापमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 (13:12 IST)
Weather Update : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया दक्षिण भारत के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल के लाहौल स्पीति में तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2 से 3 दिन में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 
 
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 24 से 28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ALSO READ: दिल्ली को जहरीली हवा से नहीं मिली राहत, आनंद विहार से अक्षरधाम तक AQI गंभीर
 
हिमाचल में गिरा तापमान : हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आई। लाहौल स्पीति के ताबो में तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। किन्नौर, कुल्लू और चंबा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज मौसम साफ है। 30 अक्टूबर तक यहां बर्फबारी की संभावना नहीं है। अगले हफ्ते तक राज्य को ठंड से राहत मिल सकती है। 
 
मध्यप्रदेश के 15 जिलों में अलर्ट : मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलीराजपुर, धार, इंदौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन में हल्की बारिश के साथ तेज हवा की चेतावनी दी गई है।
 
राज्य में 27 अक्टूबर तक बूंदाबांदी की संभावना है। बादलों के कारण राज्य में कई स्थानों पर तापमान भी थोड़ा बढ़ गया है। नवंबर के पहले हफ्ते तक राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है।
 
राजस्थान में कैसा है मौसम : पिछले 24 घंटे में राजस्थान में लगभग सभी शहरों में मौसम साफ रहा। पश्विमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में शनिवार से 4 दिन तक बूंदाबांदी का दौर चलेगा। महीने के अंत तक राजस्थान में तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

इतना गर्म कैसे हो गया यूपी का बांदा जिला?

'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगले 2 दिन में केरल पहुंचेगा मानसून; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, रूस का बड़ा फैसला

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

अगला लेख