मुंबई से मेंगलुरु तक भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कही स्कूल बंद तो कही ट्रेनें रद्द

16 दिन पहले मुंबई पहुंचा मानसून, दिल्ली में कब देगा दस्तक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 मई 2025 (11:33 IST)
Weather Update : मुंबई से लेकर मंगलुरु तक देश के शहरों में भारी बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। मुंबई में सोमवार को भारी बारिश की वजह से एक मेट्रो स्टेशन पर पानी भर गया। इससे मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई। इधर कर्नाटक के मेंगलुरु में भी सड़कों पर पानी भर गया। इस वजह से मंगलवार को स्कूलों की छुट्‍टी कर दी गई। जानिए देश में कैसा है मौसम। 
 
मुंबई में मानसूनी बारिश : आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है।

25 मई को रात 10 बजे से 26 मई को पूर्वाह्न 11 बजे के बीच नरीमन पॉइंट क्षेत्र में सबसे अधिक 252 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद बीएमसी मुख्यालय (216 मिमी) और कोलाबा पंपिंग स्टेशन (207 मिमी) में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बीएमसी ने कहा कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में मुंबई में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में 72 मिलीमीटर और पूर्वी उपनगरों में 63 मिलीमीटर बारिश हुई।

मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण एक भूमिगत स्टेशन में पानी भर जाने के बाद आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: Weather Update : मुंबई में भारी बारिश, मेट्रो स्टेशन जलमग्न, ट्रेन सेवाएं स्थगित
<

Newly inaugurated Worli underground metro station of Aqua line 3 submerged in water this morning. #MumbaiRain pic.twitter.com/D0gwopOXBE

— Tejas Joshi (@tej_as_f) May 26, 2025 >
मंगलुरु में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : कर्नाटक के मंगलुरु शहर में कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश के कारण जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई जिससे अनेक इलाकों में व्यापक जलभराव और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और विद्यालय बंद करने पड़े। इससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 144.5 मिमी. वर्षा दर्ज की गई जिससे जिले के अनेक इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दक्षिण कन्नड़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। 
 
 
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस महीने के आखिरी सप्ताह में आसमान में बादल छाये रहने, आंधी-तूफान और बारिश होने का अनुमान है। यह महीना पहले ही अब तक का सबसे अधिक बारिश वाला मई माना जा रहा है। आईएमडी ने अपने साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली में बादल छाए रहने, मेघगर्जन और बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जो 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी पहुंच सकती हैं। पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मुंबई में मानसून भले ही समय से 14 दिन पहले पहुंच गया हो पर इसके दिल्ली में तय समय पर ही पहुंचने की संभावना है।
 
राजस्थान में आंधी और बारिश का अनुमान : राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 20 मिलीमीटर बारिश कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) में हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बादलों की गरज के साथ आंधी चलने और हल्की बारिश होने का दौर राज्य में कहीं-कहीं आगामी 3-4 दिन जारी रह सकता है। इसके अनुसार, 27 से 29 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ आंधी चलने व कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से लौट जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

अगला लेख