rashifal-2026

Weather Update : 8 राज्यों से विदा हुआ मानसून, दुर्गा पूजा पर कैसा है बंगाल का मौसम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (10:53 IST)
Weather Update : देश के 8 राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से कई राज्यों में मानसून अभी भी मेहरबान हैं। यहां 5 अक्टूबर से पहले मानसून के विदा होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। बंगाल में भी दुर्गा पूजा के आखिरी दिन बारिश के आसार है।
 
खंभात की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से लेकर दक्षिण गुजरात, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बना हुआ है। 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव में 1 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

दुर्गा पूजा पर कैसा है बंगाल का मौसम : पश्चिम बंगाल में साफ आसमान होने से दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में कम दबाव के कारण 2 अक्टूबर से अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। ये दुर्गा पूजा उत्सव का अंतिम दिन होगा।
 
इन राज्यों से मानसून की विदाई : मौसम विभाग के अनुसार, देश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू और उत्तराखंड से मानसून विदा हो चुका है। महाराष्‍ट्र में मानसून की विदाई लेट होगी वहीं मध्यप्रदेश, गुजरात और यूपी में भी यह रुका हुआ है। मध्यप्रदेश में 2 अक्टूबर से बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है।
 
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। यहां तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.7 डिग्री अधिक था जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 
रहा। यहां आर्द्रता का स्तर 57 से 76 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
 
पालघर में कई गांव जलमग्न : महाराष्ट्र के पालघर जिले में रात भर हुई मूसलधार बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हो गए तथा घरों और सड़कों को नुकसान पहुंचा। भारी बारिश के कारण दहानू में वनकस अंबेवाड़ी और सावने के बीच की सड़क बह गई। इसके अलावा, सेवगे चवडपाड़ा-कोठारपाड़ा रोड क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते अधिकारियों को इसे बंद करना पड़ा। मुंबई में भी सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अचानक इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल पहुंचे मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ली सुविधाओं की जानकारी

Sanchar Saathi App क्या है और सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों क्यों दिया आदेश, कैसे रुकेंगे साइबर क्राइम

VIT प्रबंधन का तानाशाही रवैया, जांच रिपोर्ट में खुलासा, 35 स्टूडेंट्स को पीलिया, यूनिवर्सिटी से 7 दिन में जवाब तलब, बड़े एक्शन की चेतावनी

गीता का प्रत्येक अध्याय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, योग और कर्तव्य की भावना से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की समृद्धि के लिए पश्चिम यूपी के गांवों में पहुंच रही योगी सरकार

अगला लेख