मुंबई के लिए भारी रहेंगे चार दिन, 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 8 जुलाई 2018 (10:06 IST)
मुंबई। मुबंई समेत पूरे महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 
 
विभाग के अधिकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल और बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते दबाव के कारण मौजूदा मॉनसून और ज्यादा सक्रीय हो गया है इसी वजह से मुंबई और उसके पास उत्तर कोंकण में बुधवार तक लगातार भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार दिन मुबंई के लिए बहुत भारी होने वाले हैं।
 
एनडीआरएफ ने बचाई 100 लोगों की जान : पालघर जिले के वसई में छिनछोटी झरने में पिकनिक मनाने गए 1 व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन दल और स्थानीय पुलिस की टीमों ने लगभग 100 को बचा लिया। इनमें से 35 लोग पेड़ों को पकड़कर खड़े थे।
 
14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी : रविवार और सोमवार को छत्तीसगढ़, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, केरल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख