Biodata Maker

Weather Update : डल झील में जमी बर्फ, द्रास में तापमान -28.7 डिग्री सेल्सियस

Webdunia
रविवार, 29 दिसंबर 2019 (14:21 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार रात श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए। केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख के लेह शहर में तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि द्रास शहर में तापमान शून्य से 28.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र में शीत लहर तेज हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में कल रात पारा शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम था।
 
शहर में यह इस सीजन की सबसे सर्द रात थी, जिसके बाद डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए। झील के अलावा कई जलधाराओं का भी यही हाल है और कई स्थानों पर पानी आपूर्ति लाइन प्रभावित हुई है।
 
मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने की देवव्रत रेखे की सराहना

DRDO ने दिखाया कमाल, 'एस्केप सिस्टम' का किया परीक्षण, जानिए क्‍या है यह स्‍वदेशी प्रणाली

संचार साथी ऐप पर नहीं थमा बवाल, ऐप पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सिंधिया ने दिया करारा जवाब

संचार साथी ऐप से न तो snooping संभव है और न ही कभी होगी, संसद में बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

अगला लेख