Weather update : UP, एमपी से राजस्थान-हरियाणा ठंड का कहर, कहीं बारिश तो कहीं पड़े ओले, श्रीनगर में नहीं दिखा व्हाइट क्रिसमस का नजारा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 25 दिसंबर 2024 (21:41 IST)
IMD Cold Wave Alert :  उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। बुधवार को भी भीषण शीतलहर की चपेट में रहा लेकिन श्रीनगर और शिमला जैसे पसंदीदा स्थानों पर पर्यटक ‘‘व्हाइट क्रिसमस’’ देखने से वंचित रहे। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा जहां रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भीषण ठंड की स्थिति बनी रही।
 
क्रिसमस के दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।
 
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और घाटी में भीषण ठंड जारी है जिससे कई जलाशय और कई क्षेत्रों में जलापूर्ति लाइन जम गई हैं।
 
मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों में कश्मीर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। गुलमर्ग को छोड़कर, कश्मीर घाटी के अन्य सभी मौसम केंद्रों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
ALSO READ: Azerbaijan : हवा में आग का गोला बना प्लेन, 42 की मौत, 25 लोग जिंदा बचे, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
कश्मीर घाटी फिलहाल 21 दिसंबर से शुरू हुए ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौर से गुजर रही है। इस अवधि में 40 दिन तक भीषण ठंड पड़ती है। तापमान में गिरावट के कारण पानी की आपूर्ति लाइन जम गई हैं, यहां तक ​​कि डल झील सहित कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई।
 
क्रिसमस पर निराश हुए पर्यटक : हालांकि, क्रिसमस पर श्रीनगर में हिमपात नहीं होने से पर्यटकों को निराशा हुई। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में इस मौसम में अब तक कोई बर्फबारी नहीं हुई है।
 
जम्मू से आई पर्यटक पूनम ने कहा, ‘‘हमें अच्छा लगा, हमने खूब मौज-मस्ती की। कोई खतरा नहीं है, लोग भाईचारे के साथ रहते हैं और हमने क्रिसमस मनाया।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘ठंड है। कश्मीर में ‘व्हाइट क्रिसमस’ मनाया जाता था और यह बहुत अच्छा होता था, लेकिन इस साल श्रीनगर में हिमपात नहीं हुआ है और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हम अच्छी बर्फबारी की प्रार्थना करते हैं।’’
 
हिमाचल प्रदेश में 226 सड़कें बंद : अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हिमपात के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 226 सड़कें बंद हो गई हैं। जोत में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट के कारण कड़ाके की ठंड की स्थिति है जहां पिछले 24 घंटों में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
 
राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार, शिमला जिले में सबसे ज्यादा 123, लाहौल और स्पीति में 36 तथा कुल्लू में 25 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त, 173 ट्रांसफॉर्मर बाधित हो गए जिससे राज्य भर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
 
पहाड़ों की रानी शिमला में ‘व्हाइट क्रिसमस’ का लुत्फ उठाने की स्थानीय लोगों और पर्यटकों की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब बुधवार की सुबह शहर में तेज धूप निकली।
मौसम कार्यालय ने शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर शिमला में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 
राजस्थान में हल्की बारिश : राजस्थान के कई इलाके बुधवार को भी घने कोहरे से ढके रहे और राज्य में ठंड की स्थिति बनी रही। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में एक जगह हल्की बारिश हुई जबकि कई जगहों पर कोहरा और घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर ‘ठंडा दिन’ दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में बुधवार को ठंड की स्थिति बनी रही और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
सबसे ठंडा रहा हरियाणा : पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 5.7 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।
 
हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल और सिरसा में 8 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन की बारिश के बाद बुधवार दोपहर पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहा। सोमवार और मंगलवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण कोहरा छा गया और तापमान में काफी गिरावट आई जिससे पिछले 48 घंटों में ठंड और बढ़ गई।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 दिसंबर से बारिश फिर से शुरू होने से पहले गुरुवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बुधवार सुबह लखनऊ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

नहीं थम रहा इसराइल-ईरान युद्ध, ट्रंप के इस चुनावी एजेंडे की हो रही परीक्षा, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

इसराइल ने ईरान पर फिर किया बड़ा हमला, 200 विमानों से 100 ठिकाने किए तबाह, कई ईरानी टॉप कमांडर मारे गए

ईरान पर हमले के लिए 6 महीने पहले मिले थे इसराइली सेना को निर्देश, अप्रैल में होना था अटैक

Ahmedabad Plane Crash : TATA ग्रुप देगा मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा, घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी कंपनी

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

अगला लेख