Dharma Sangrah

मौसम अपडेट : दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के, चुरू का पारा 50 के पार, आज राहत के आसार

Webdunia
मंगलवार, 4 जून 2019 (09:36 IST)
उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के हैं। चुरू का पारा सबसे ज्यादा 50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आज से तीन दिन तक धूलभरी आंधी और हल्की बूंदा-बांदी का अनुमान जताया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी, नोएडा, गुड़गांव में मंगलवार को धूलभरी आंधी चलेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह से ही आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
 
मॉनसून से पहले होने वाली बारिश देश के कई हिस्सों के लिए बहुत जरूरी होती है। ओडिशा जैसे राज्यों में खेतों की जोताई इसी दौरान की जाती है और पश्चिमोत्तर भारत एवं पश्चिमी घाटों में यह फसलों की रोपाई के लिए जरूरी होती है। 
 
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को तापमान 45.3 डिग्री रहा। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 2-3 दिन तक मप्र में गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 25 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। 
 
राजस्थान के सीकर में रविवार को लू लगने से एक किसान की मौत हो गई। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर लू के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया। 6 जून तक मानसून के दक्षिणी तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

वेनेज़ुएला, ग़ाज़ा और ईरान के बाद अगला नंबर किसका — और भारत की चुप्पी क्यों?

ईरान पर हमले को लेकर भारत से क्या बोले इजराइली के एम्बेसडर रियूवेन अज़ार

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अगला लेख