Biodata Maker

मौसम अपडेट : गर्मी से दिल्ली परेशान, लोगों को अब मानसून का इंतजार

Webdunia
शुक्रवार, 21 जून 2019 (11:46 IST)
तेज धूप और उमस ने गुरुवार को दिल्लीवासियों को ज्यादा बेहाल किया। यहां अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखा गया। शुक्रवार को भी कमोबेश यही स्थिति बनी रह सकती है। अब अगले सप्ताह ही कुछ राहत मिलने के आसार हैं। वहीं बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है। पटना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। यहां गुरुवार को आकाश में आंशिक बादल छाए, मगर उमस ने परेशान किया
 
दिल्ली और एनसीआर में आंधी और बारिश से मिली कई दिनों की राहत के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभागके मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है, इसलिए अगले तीन दिनों तक तापमान में इजाफा होगा। 23 जून को जम्मू कश्मीर की तरफ फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 24 और 25 को दिल्ली में भी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना बन रही है।
 
दिल्ली में आलम यह है कि लोग सात माह तक कूलर चलाने के लिए मजबूर हैं। मौसम की मार के बीच लोग करीब सात माह तक एसी-कूलर का प्रयोग कर रहे हैं। राजधानी समेत बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है। लगातार 14वें दिन पटना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहे मगर उमस परेशान करती रही।
 
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 72 घंटे के अंदर बिहार में दस्तक दे सकता है। सबसे पहले पूर्वी बिहार में मानसून की बारिश होगी। शुक्रवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। गुरुवार को अरब सागर से दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन हिस्से में बंटकर आगे बढ़ रहा है।
 
पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड के साथ सीमावर्ती बिहार में 22 से 23 जून तक बारिश हो सकती है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 51 फीसद पहुंचने के कारण लू से थोड़ी राहत मिली है।
 
वहीं दूसरी ओर केरल में एक हफ्ते देरी से दस्तक देने वाला मानसून गोवा और महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र और गोवा में जहां झमाझम बरसात हुई, वहीं मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई मानसून पूर्व बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। ओडिशा में मानसून के शुक्रवार तक पहुंचने का अनुमान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान, क्यों हैं दोनों देशों के बीच तनाव, भारत पर क्या होगा असर

Aadhaar center ढूंढना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps के साथ की बड़ी साझेदारी, जानें कैसे मिलेगी मदद

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, अरविंद केजरीवाल बोले- मुझे रोकने का एक ही रास्ता मेरा कत्ल करा दो

शराब घोटाले में बरी होने पर फूट-फूटकर रोए केजरीवाल, कहा- हमारे खिलाफ सबसे बड़ा षडयंत्र

सभी देखें

नवीनतम

Sameer Wankhede Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को दी मंजूरी

Rajya Sabha Elections : TMC ने बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, 16 मार्च को मतदान

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

सुरसागर झील और न्याय मंदिर समेत ऐतिहासिक धरोहरों का होगा कायाकल्प, VMC का बड़ा मास्टरप्लान

CM योगी का सफल सिंगापुर-जापान दौरा, 4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लौटे, UP में खुलेंगे 5 लाख रोजगार के द्वार

अगला लेख