Dharma Sangrah

मौसम अपडेट : बिहार में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, अन्‍य राज्‍यों को है इंतजार

Webdunia
शनिवार, 22 जून 2019 (12:30 IST)
बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने कई दिनों से जारी तपिश से राहत दी है। बिहार में कई स्थानों पर मौसम खुशगवार हो गया है। पटना के साथ पड़ोस के अन्य जिलों में झमाझम बारिश हुई। झारखंड के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में सूखाग्रस्त इलाकों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मध्‍य प्रदेश में 28 जून तक मानसून पहुंचेगा। 
 
खबरों के मुताबिक, शनिवार को सुबह से धूप की आवाजाही के बाद करीब 10 बजे से पटना में बारिश शुरू हो गई। बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने कई दिनों से जारी तपिश से राहत दी है। बिहार में कई स्थानों पर मौसम खुशगवार हो गया है। शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे हल्की बारिश हुई थी। जिसके बाद से मौसम ने बदलाव के संकेत दे दिए थे। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और आंध्र प्रदेश पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली है।
 
राजधानी पटना समेत कई इलाकों में आज झमाझम बरसात की संभावना जताई गई है। झारखंड के कई क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हल्दी बूंदाबांदी भी हो सकती हैं। दक्षिणी कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों, कोंकण और गोवा में भी शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और मेघालय में भी शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है।
 
महाराष्ट्र के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों में राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दो-तीन दिन में राज्य के दूसरे इलाकों में भी मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवा ओडिशा तट में प्रवेश कर गई है। दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।
 
उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून दस्तक देने के साथ पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। वहीं ग्वालियर के अलावा भिंड और सीहोर जिले के कई इलाकों में तेज झोंके के साथ मानसून पूर्व बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर और उज्जैन के कई हिस्सों में भी गरज और तेज हवा के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। राज्य में 28 जून तक मानसून पहुंचेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख