Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश के कारण पुल का बड़ा हिस्सा बहा

Webdunia
गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (18:01 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश के कारण गुरुवार को पुल का एक बड़ा हिस्सा बह गया। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पुल मोखंडा तालुका के मोरचंडी गांव में एक छोटी नदी पर बना था।
 
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय आम्ब्रे ने कहा, तड़के पुल का एक बड़ा हिस्सा बह गया। किसी भी दुर्घटना को टालने के लिए पुल के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारी ने बताया कि जवाहर तालुका से पड़ोसी जिले नासिक तक यातायात की आवाजाही निलंबित है।
 
आम्ब्रे ने बताया कि एक अन्य घटना में तोरंगाना घाट ढलान पर एक विशाल पत्थर लुढ़ककर मोखदा त्रिम्बकेश्वर मार्ग पर स्थित एक पुल की दीवार से टकरा गया। इससे मोखदा तालुका से नासिक तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
 
दिल्ली-एनसीआर बारिश को तरसा : मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। उमस का दौर पहले की तरह जारी रहेगा और तापमान में भी इजाफा हो सकता है। 15 जुलाई को हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा और राजस्थान में झमाझम बारिश का इंतजार और बढ़ गया है।
 
रविवार तक दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। आज भी तेज हवा चलने की स्थिति बनेगी। 15 और 16 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में मौसम का मिजाज सामान्य रहा। बुधवार को दिनभर उमसभरी गर्मी ने लोगों को खूब तंग किया। 
 
लगातार भारी बारिश से मेघालय हुआ बेहाल : पिछले पांच दिनों से जारी मूसलधार बारिश से मेघालय में कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ गई है और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इसके कारण कई जगहों पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जल जमाव के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
 
चेरापूंजी में 4 दिनों में 1000 मिलीमीटर बारिश : बारिश की वजह से कई गांव शिलांग से कट गए हैं, क्योंकि पिछले हफ्ते आई बाढ़ में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोहरा (चेरापूंजी) में पिछले चार दिनों में लगभग 1000 मिलीमीटर बारिश हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

अगला लेख