Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : बारिश से आधा देश बेहाल, बिहार में 11 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 13 जुलाई 2019 (10:21 IST)
दिल्ली में बारिश का दौर रुकते ही उमस बढ़ गई है, हालांकि 16 से 19 जुलाई तक बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी ओर बिहार में बाढ़ और बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। यहां लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को भी भारी बारिश हुई। बारिश के दौरान घर गिरने और पानी भरे गढ्डे में डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू की गई है। उत्‍तर प्रदेश में भी झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। देश का लगभग आधा हिस्‍सा बारिश से बेहाल है।  
 
खबरों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के बावजूद बहुप्रतीक्षित मानसूनी बारिश के लिए कम से कम 3 दिन तक और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल यहां सोमवार तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 16 से 19 जुलाई तक बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।
 
बिहार में बाढ़ और बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। यहां लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को भी भारी बारिश हुई। नदियों में उफान से निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। बिहार में बारिश के दौरान घर गिरने और पानी भरे गढ्डे में डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग जख्मी हो गए। सड़कों पर बाढ़ का पानी चढ़ने से और कई पुलिया ध्वस्त होने से आवागमन ठप हो गया। 
 
उधर नेपाल के पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते भारत के तराई इलाकों की तरफ आने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और बाढ़ से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 6 मौतें असम में हुई हैं। असम में बाढ़ से 21 जिले के 8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं।
 
हिमाचल प्रदेश में हो रही बरसात की वजह से 6 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हैं। इनमें शिमला जोन में पांच सड़कें और कांगड़ा जोन के तहत एक सड़क ठप है। शुक्रवार को शिमला, सोलन, मंडी और कांगड़ा में बारिश हुई। इससे इन जिलों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ व आसपास के इलाकों में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत दी है। आगामी 24 से 36 घंटे तक बारिश होने के बाद मौसम के सामान्य रहने की संभावना है। 
 
मिजोरम में भी भारी बारिश की वजह से तलबुंग शहर में बाढ़ आने के बाद क्षेत्र में लगभग 300 घर खाली करवा दिए गए हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, आंध्रा प्रदेश, बिहार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय बना रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख