Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : देशभर में मानसून रहेगा मेहरबान, बिहार और असम में चेतावनी

Webdunia
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (10:06 IST)
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह थोड़ी उमस भरी रही। अगले दो दिनों तक दिल्ली और आसपास का मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा, हालांकि 24 और 25 जुलाई को यहां बारिश की संभावना है, जबकि बिहार और असम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस सप्ताह पूरे देश में मानसून मेहरबान रहेगा। 
 
खबरों के मुता‍बिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पश्चिमी असम में बारिश बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों, बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में 23 और 24 जुलाई को अच्छी वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह थोड़ी उमस भरी रही। मंगलवार को केरल में मूसलधार बारिश हो सकती है।

इसके अलावा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड,गोवा, असम, मेघालय और तमिलनाडु में सामान्य बारिश हो सकती है। बुधवार को गोवा और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है। देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, रिकॉर्ड बरसात की वजह से शहर पानी-पानी हुए जा रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक यही हाल है। पानी निकलने का उचित इंतजाम ना होने की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है।

इस सप्ताह पूरे देश में मानसून मेहरबान रहेगा। देश के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह संतोषजनक बारिश होने की संभावाना जताई गई है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में 22 और 23 जुलाई को कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश में 24 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और राज्य में मध्यम से भारी वर्षा। उत्तरी मध्य प्रदेश में भी इस दौरान वर्षा के आसार हैं।

केरल के अधिकांश भागों में भारी बारिश रुक-रुक कर हो रही है। अगले दो दिनों तक यानी 23 जुलाई तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। झारखंड में पिछले दो दशक का यह सबसे कमजोर मानसून साबित हो रहा है। पहली बार मानसून प्रवेश के डेढ़ महीने बाद भी खेती के लिए अच्छी बारिश का इंतजार हो रहा है।

झमाझम बारिश के महीने आषाढ़ और सावन में आसमान साफ है और सूर्य की किरणें तपिश बढ़ा रही हैं। राज्य के लिए यह पहला मौका है जब डेढ़ महीने में अब तक सबसे कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद कम है। इस बार झारखंड में मानसून के आने में विलंब अरब सागर, चीन के दक्षिण सागर में होने वाले अचानक मौसम में बदलाव के कारण हुआ। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख