Hanuman Chalisa

Weather update : इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मप्र में कई नदियां उफान पर

Webdunia
बुधवार, 28 अगस्त 2019 (12:18 IST)
नई दिल्ली। मंगलवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, महाराष्ट्र, तटीय और दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के अलग-अलग हिस्सों में आज भारी बारिश का अनुमान है।

खबरों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है, जिससे कई नदियां उफान पर हैं। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। मध्य प्रदेश के जिले मंदसौर में बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है, जिले से बहने वाली नदियां उफान पर हैं।
ALSO READ: मप्र के अनेक हिस्सों में तेज बारिश, 25 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा
चंबल नदी पर बने गांधी सागर बांध के 5 गेट खोले गए हैं, जिनसे लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। शिवना नदी के उफान के चलते काला भाटा डैम के 5 गेट खोले गए हैं। रायसेन में भारी बारिश से पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया है, जबकि सागर में तो 10 दिनों से बारिश थमी ही नहीं, वहीं मध्यप्रदेश के ही इंदौर में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, महाराष्ट्र, तटीय और दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर दिल्‍लीवासियों को अभी उमसभरी गर्मी के दौर में ही रहना होगा। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे, हालांकि हल्‍की बारिश की संभावना है। अब तेज बारिश नहीं बल्कि रिमझिम फुहारों का दौर चलेगा। मंगलवार को भी लोग धूप से परेशान रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, मिला 144 विधायकों का समर्थन

PM मोदी ने खुद के काफिले से हटाईं आधी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दिया सादगी का कड़ा संदेश

सरकार ने बढ़ाया 15% टैक्स, एक ही दिन में सोना 9200 से ज्यादा महंगा, 18,000 रुपए बढ़े चांदी के दाम

बारामती में विमान हादसा, बाल बाल बचा पायलट, यहीं गिरा था अजित पवार का प्लेन

योगी सरकार का बड़ा प्लान, 7500 गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

अगला लेख