shiv chalisa

Weather update : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, ठंड से कांपा उत्‍तर भारत, मुंबई में भी दिखा असर

Webdunia
शनिवार, 18 जनवरी 2020 (07:30 IST)
नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में नए सिरे से बर्फबारी और मैदानों में हल्की बारिश से उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को तापमान में कमी दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मौसम में खासे बदलाव से महानगर में ठंड का असर साफ-साफ देखने को मिला, यहां इस मौसम की यह सबसे ठंडी रात रही। वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और राष्ट्रीय राजधानी शनिवार सुबह की घने कोह‍रे की गिरफ्त में रह सकता है और दृश्यता घट सकती है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रातभर बारिश हुई और सुबह में घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और राष्ट्रीय राजधानी शनिवार सुबह की घने कोह‍रे की गिरफ्त में रह सकता है और दृश्यता घट सकती है। बारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में और एक्यूआई 283 दर्ज किया गया।

हिमाचल के पर्यटन स्थलों- कुफरी, डलहौजी और शिमला में नए सिरे से बर्फबारी हुई है। शिमला में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुफरी और डलहौजी में गुरुवार से क्रमश: 10 सेंटीमीटर और 5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। शिमला और राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बर्फबारी हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी और मैदान में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को 4 दिनों के बाद शुक्रवार को एक तरफ के ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। जवाहर सुरंग के पास बर्फबारी होने और बनिहाल-रामबण सेक्टर में कई भूस्खलन होने के बाद इस राजमार्ग को बंद कर दिया गया था।

पंजाब में, अमृतसर सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में भी ठंड का सितम जारी है जहां ज्यादातर स्थीनों पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य में चुरू सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में अगले 24 घंटे तक ठंड से राहत नहीं मिलने और सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, धौलपुर में कोहरे का अनुमान जताया है।

मुंबई में दिखा उत्तर भारत की ठंड का असर : ठिठुरते उत्तर भारत का असर गुरुवार की रात मुंबई में भी दिखा और यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मुंबई में ठंडी हवाएं चल रही हैं, लोगों के रखे हुए स्वेटर बाहर निकल आए हैं और आज सुबह काम पर जाने वाले लोगों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर का सहारा लेना पड़ा।

दक्षिण मुंबई की तुलना में उपनगरों में अधिक सर्दी रही। गुरुवार की रात उपनगरों में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जबिक दक्षिण मुंबई में लगभग 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वायुसेना ने लद्दाख में 107 पर्वतारोहियों को बचाया : वायुसेना ने लद्दाख क्षेत्र में 9 विदेशियों समेत 107 पर्वारोहियों को बचाया है जो हाल में हुए भीषण हिमपात में फंस गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 107 पर्वतारोहियों के ऊंची चोटियों में फंसे होने का आपात संदेश मिला था, जिन्हें तत्काल  मदद की जरुरत थी। पर्वतारोहियों को बचाने के लिए हेलीकॉप्‍टरों की सहायता ली गई। सभी पर्वताराहियों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

हरियाणा में ठंड से साधु की मौत : हरियाणा के जींद जिले में आज एक साधु की संभवत: ठंड से मौत हो गई। गांव अमरेहड़ी में सुबह एक ढाबे के निकट बरामदे में साधु की लाश मिली। साधु की पहचान बाबा कालूनाथ (60) डेरा खरल के रूप में हुई।

घटना की सूचना पाकर खरल डेरा के महंत धरतीनाथ भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने साधु की कालूनाथ के रूप में शिनाख्त की। पुलिस ने साधु के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और उनके गुरु भाई को सौंप दिया। संभवत: बरामदे में सोने के कारण ठंड से साधु की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख