Hanuman Chalisa

Weather update : केरल समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
शनिवार, 8 अगस्त 2020 (21:31 IST)
पुणे। केरल और माहे में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों में तेज से बहुत तेज और कहीं-कहीं अतिवृष्टि होने का अनुमान है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराइकल (कोयम्बटूर, नीलगिरि और थेनी जिलों के पर्वतीय क्षेत्र) पर अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी के साथ मूसलधार बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण कोंकण और गोवा में पृथक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अगल-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे से शनिवार को सुबह 8.30 बजे के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई।
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल और पश्चिम राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में मानसून अति सक्रिय रहा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और आंध्र प्रदेश में मानसून कमजोर रहा।

पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज गति की हवा और कड़कती बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है।

पश्चिम मध्य पर और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर से सटे, कर्नाटक-केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में 50-60 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति के साथ बारिश होने के आसार हैं। गुजरात-महाराष्ट्र तट पर समुद्र का रुख प्रतिकूल रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व मध्य अरब सागर पर 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति के साथ हवा चल सकती है इसलिए मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाएं।

पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर तथा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश हुई।
असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पूर्वी राजस्थान और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर तथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वेनेजुएला में 38 सेकंड में दो बड़े भूकंप, बेसबॉल मैच में भगदड़, मैदान छोड़ भागे खिलाड़ी और दर्शक

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

अगला लेख