Dharma Sangrah

Weather update : देश के कई हिस्सों में हुई बारिश, उत्तर भारत में रही उमस

Webdunia
शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (01:38 IST)
दिल्ली। देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को गरज और बौछारों के साथ बारिश हुई, जबकि उत्तर भारत में मौसम गर्म और उमस भरा रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक और केरल में विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हुई। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में गरज के साथ बारिश हुई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर इसी तरह की स्थिति देखी गई। कर्नाटक में तेज हवाओं के कारण भटकल समुद्र तट पर फंसे 24 मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा बचाया गया। वहीं भारी बारिश के कारण मेंगलुरु शहर और दक्षिण कन्नड़ जिले के कुछ हिस्सों के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मेंगलुरु के कुन्तीकन में एक आवासीय परिसर की दीवार ढह गई, जिससे इलाके में खड़ी कई कारें मलबे में दब गईं। मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों में शुक्रवार और शनिवार के लिए रेड अलर्ट और 13 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने इस दौरान गरज और बिजली के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया।

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने मंगलवार तक बारिश नहीं होने की संभावना व्यक्त की है। आर्द्रता का स्तर 44 से 90 प्रतिशत के बीच रहा।

शहर में सितंबर में सामान्यत: 66.4 मिमी की तुलना में सिर्फ 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मानसून शुरू होने से लेकर अब तक सामान्यत: 590.2 मिमी बारिश की तुलना में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की समान राजधानी चंडीगढ़ का तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया।हरियाणा का हिसार 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 36.4 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि अमृतसर और लुधियाना में क्रमश: 35.8 डिग्री और 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में गरज और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 11 से 12 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, बोले- किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM डॉ मोहन यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का ऐलान

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी

अगला लेख