rashifal-2026

Weather update : उत्तर भारत के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू

Webdunia
मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (00:44 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी वापसी की सामान्य तिथि के 11 दिन बाद सोमवार को पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों से वापस चला गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी। इसने कहा कि अगले 2 से 3 दिन में राजस्थान एवं पंजाब के कुछ और हिस्सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से इसकी वापसी के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि आज 28 सितंबर 2020 को पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिमी मानसून वापस चला गया। इसने कहा कि अगले पांच दिनों में उत्तर भारत के हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि देश में वर्षा का मौसम एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर तक चलता है। केरल में इस साल मानसून अपनी निर्धारित तिथि एक जून को पहुंचा। पूरे देश में यह सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़े बाद 26 जून को पहुंचा। संशोधित तिथि के अनुसार पूरे देश में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख अब आठ जुलाई है। इससे पहले यह 15 जुलाई थी।

मानसून इस साल वापस भी देर से गया है। क्योंकि पिछले कई साल से मानसून देर से वापस जा रहा है, इसलिए मौसम विभाग को पश्चिमी राजस्थान से इसकी वापसी की तारीख में संशोधन कर इसे 15 से 17 सितंबर 2020 करना पड़ा। लेकिन यह सामान्य तिथि के 11 दिन बाद आज पश्चिमी राजस्थान से वापस गया है।
मानसून जहां उत्तर भारत से वापस जा रहा है, वहीं देश के अन्य हिस्सों में अभी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, देश में 27 सितंबर तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख