Festival Posters

Weather update : बारिश के बाद दिल्ली में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान बढ़ा

Webdunia
सोमवार, 4 जनवरी 2021 (14:31 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर तथा पालम में 150 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 50 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते 22 दिन में सबसे अधिक है।तापमान में वृद्धि आसमान में बाद छाए रहने के कारण हुई है।उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिम विक्षोभ के कारण रविवार को यहां तेज बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर रविवार दोपहर ढाई बजे तक 39.9 मिली बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार तथा मंगलवार को भी बारिश हो सकती है।एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इसके बंद होने के बाद तापमान फिर गिरकर चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा।

शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस हो गया था जो बीते 15 वर्षों में सबसे कम था। बेहद घने कोहरे केकारण दृश्यता गिरकर ‘शून्य’ मीटर हो गई थी।इससे पहले आठ जनवरी 2006 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख