khatu shyam baba

Weather Alert : उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात जारी, बर्फबारी से ढंके कई गांव

निष्ठा पांडे
बुधवार, 6 जनवरी 2021 (23:12 IST)
चमोली। उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों में हिमपात जारी है। चमोली जिले के पर्यटक स्थल औली में पर्यटकों की मुराद आज सुबह पूरी हो गई। उत्तरकाशी में जहां भारी बारिश हुई, वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला के कई गांव बर्फबारी से ढंक गए। कल रात से बुधवार की सुबह तक यहां जमकर हिमपात हुआ, जो कि अभी भी जारी है।

बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसों की ऊंची पहाड़ियों में जोरदार हिमपात हुआ। वहीं केदारनाथ धाम के साथ ही अन्य चोटियों में भी हिमपात का दौर जारी है। मसूरी और आसपास की पहाड़ियों में पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार अभी बना हुआ है।

भारी बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग भी बंद हो गए। कई गांवों का संपर्क कट गया है। उत्तरकाशी में जहां भारी बारिश हुई, वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला के कई गांव बर्फबारी से ढंक गए। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से आगे बर्फबारी से अवरुद्ध हो गया है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ी, स्यानाचट्टी से आगे बंद है। पुरोला मोरी जखोल मोटर मार्ग सांकरी से आगे बर्फबारी से बंद है। पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही गढ़वाल मंडल में देहरादून, हरिद्वार में पूरी रात जोरदार बारिश होती रही। पौड़ी गढ़वाल में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश, तेज हवा, बिजली चमकने के साथ ही बादल घुमड़ रहे हैं।

आज सुबह सुबह करीब सात बजे नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार व दुग्गडा के बीच पेड़ की डाल गिर गई। इससे राजमार्ग पर यातायात काफी देर तक बंद रहा। इसे लोगों ने बाद में खुद ही खोल दिया। कुमाऊं में भी बारिश तो हुई, लेकिन अभी नैनीताल रानीखेत मुक्तेश्वर गागर रामगढ़ मोतियापाथर जैसे स्थानों में बर्फबारी का इंतजार लोग कर रहे हैं।

कुमाऊं की अधिकांश ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी अभी नहीं हुई है। कुमाऊं में भी कई स्थानों पर जोरदार बारिश होती रही। सुबह के समय हल्द्वानी में धूप भी निकल गई। आज भी पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।

राज्य मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज भी पूरे प्रदेश में बारिश के साथ ही 2200 मीटर या इससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में अब बर्फबारी देखने को मिल सकती है। अच्छी बारिश से किसानों को भी राहत मिलेगी। सात जनवरी को मौसम खुलेगा और मौसम साफ हो जाएगा। पहाड़ों में धूप व मैदानी क्षेत्र उधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा दिखेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

होली और रमजान से पहले एक्शन में अहमदाबाद पुलिस, पूर्वी इलाकों में रातभर पेट्रोलिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यूपी में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

अगला लेख