Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : दक्षिण-पश्चिम मानसून सौराष्ट्र, गुजरात के शेष हिस्सों में आगे बढ़ा

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (19:33 IST)
पुणे। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, सौराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में, पूरा कच्छ, राजस्थान के कुछ और हिस्से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को आगे बढ़ा।
राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में, दक्षिण-पश्चिम मानसून के धीमी गति से आगे बढ़ने का अनुमान है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में स्थानों पर, ओडिशा और गुजरात में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और विदर्भ के अधिकांश स्थानों पर, पंजाब में कई जगहों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पश्चिमी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, सौराष्ट्र, कच्छ और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा के अलग अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: मौसम अपडेट : IMD ने दी बड़ी जानकारी, उत्तर भारत में कब तक आएगा मानसून
पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती
इलाके, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को 08.30 बजे से शनिवार को 08.30 बजे के बीच आंधी-तूफान का असर रहा।
ALSO READ: मौसम पर अपडेट : उत्तरप्रदेश में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन होगी बारिश
दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अति सक्रिय रहा जबकि हरियाणा और पंजाब में मानसून कमजोर रहा।

पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में, असम, मेघालय, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और केरल में कई स्थानों पर के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों के अलावा हरियाणा, पंजाब, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल: 4 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या है नई कीमत?

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

अगला लेख