Hanuman Chalisa

कई राज्‍यों में होगी बारिश, चमकेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 17 जनवरी 2022 (20:39 IST)
सोमवार को उत्तर भारतीय इलाकों में सुबह की शुरुआत हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हुई। ये सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे और कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

चेन्नई के मौसम विज्ञान उप महानिदेशक ने कहा कि उत्तरी तटीय क्षेत्र और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश जारी रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में भी मंगलवार को मध्यम बारिश होगी। बयान में कहा गया है कि निचले स्तर पर तेज पुरवाई और ऊपरी स्तर पर पश्चिमी हवाओं ने राज्य में बारिश शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व एनसीआर में 21 से 22 जनवरी के आसपास बारिश होने की संभावना है। तब तक तापमान सामान्य से कुछ कम रह सकता है। 21 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर इजाफा होगा और यह 10 या इससे अधिक तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बारिश हो सकती है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।

देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। इससे इतर सोमवार को वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 दर्ज किया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख