khatu shyam baba

मौसम अपडेट : दिल्ली को मिलेगी गर्मी से राहत, कई राज्‍यों में बारिश के आसार

Webdunia
गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (09:09 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली के कुछ भागों में आज पारा थोड़ा नीचे जाने से राहत की उम्मीद जताई गई है।बूंदाबांदी के साथ ही आंधी चल सकती है, इससे लू की स्थिति में राहत मिल सकती है।उत्तर प्रदेश में 3 दिन हल्की बारिश की संभावना है।मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली चमकने और वज्रपात की संभावना है। वहीं झारखंड की राजधानी रांची में भी बादल छाए हुए हैं। जबकि उत्तराखंड में गर्मी से पस्त लोगों को राहत मिल सकती है। यहां मौसम का मिजाज बदलेगा, जिससे बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को बूंदाबांदी के साथ ही आंधी चल सकती है और इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लू की स्थिति में राहत मिल सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिमी हिमालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर एवं ग्वालियर जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली के चमकने और वज्रपात होने की संभावना है।

झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज आज से बदल सकता है। कहीं-कहीं बादल और गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।उत्तर प्रदेश में 3 दिन हल्की बारिश की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में गर्मी से पस्त लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने के साथ ही तेज अंधड़ के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

LIVE: अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय

अगला लेख