suvichar

Weather Update : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (09:15 IST)
नई दिल्‍ली। दिसंबर के महीने में मौसम तेजी से बदल रहा है। हिमालय के पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर और मध्य भारत में तापमान का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। दिल्ली के अलावा यूपी-बिहार में भी ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्‍यों में बारिश की संभावना जताई है।

खबरों के अनुसार, देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम के साथ-साथ रात में ठंड गई है, हालांकि दिन में धूप निकलने से फिलहाल लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

4 दिसंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इसके और तेज होने की उम्मीद है।दिल्ली-एनसीआर, उत्तर, मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार कमी देखी जा रही है।पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ी है।

दक्षिणी राज्यों के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के कई राज्यों तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। बारिश और शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी।

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा राम, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। 1 और 2 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

अगला लेख