Hanuman Chalisa

Weather Update : उत्तर भारत में बारिश-शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, कई हिस्सों में तापमान में गिरावट, हिमाचल में हिमपात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 जनवरी 2025 (00:19 IST)
Weather Update : उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रही तथा अधिकतर राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का से मध्यम हिमपात हुआ तथा कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा एक से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में आगामी सप्ताह में वर्षा और हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने का अनुमान नहीं है और इसके बाद यह धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री तक बढ़ जाएगा।
ALSO READ: Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक हुई बारिश, अब और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट
विभाग ने बताया कि राजस्थान में बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों में कुछ स्थानों पर शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और ठंड का प्रकोप रहा। राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। मैदानी इलाकों में सिरोही में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
लगभग सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमपात के बाद कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है तथा मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है।
उन्होंने बताया कि कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों और घाटी के कुछ मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार को हिमपात हुआ। हिमपात के बाद कश्मीर में ठंड की स्थिति बनी हुई है और अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे से आधा डिग्री अधिक है।
ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे से सात डिग्री कम है।
 
हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी इलाकों में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और कुछ हिस्सों में तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। ऊना और हमीरपुर में भीषण शीतलहर की स्थिति देखी गई, जबकि बर्थिन और कांगड़ा में भी शीतलहर की स्थिति देखी गई। रात के समय ताबो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Update: पूरे देश में कड़ाके की ठंड, दिल्ली NCR में ठंड से बुरा हाल, IMD का अलर्ट
पंजाब और हरियाणा में भी शीत दिवस की स्थिति देखी गई। पंजाब में पठानकोट सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है; पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में सात डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.9 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर जिलों में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दोनों राज्यों की साझा राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 10.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल का सात डिग्री सेल्सियस और नारनौल का छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उत्तर प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है और शुक्रवार को सुबह कोहरे के कारण कई हिस्सों में दृश्यता कम हो गई। घने कोहरे के कारण सुबह आम जनजीवन प्रभावित हुआ, खासकर लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में, जहां इससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ और कुछ रेलगाड़ियां कई घंटे देरी से चलीं।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में चमकी ठंड, बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट
लखनऊ में सुबह के समय बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर काफी अधिक रहा। दोपहर में धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से कुछ समय के लिए राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य स्थानों में इटावा में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Update: बर्फबारी और बारिश से और तेज होगी ठंड, IMD ने 16 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के आयोग ने शुक्रवार को अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदूषण में कमी के बीच क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के चरण तीन के तहत प्रतिबंधों को हटा दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख