Weather Update : कई राज्‍यों में बढ़ेगा तापमान, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (14:47 IST)
Weather Updates : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्‍सों में मौसम बदल रहा है। सुबह-रात में ठंड और दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र-जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति तथा चंबा जिलों में कुछ स्थानों पर हिमपात हो सकता है। उत्‍तर प्रदेश में दिनभर ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा।
 
खबरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में फरवरी में आंधी और बारिश की चेतावनी है। दिन में तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे के आसार हैं। आज हरियाणा के कई हिस्सों में बदल रहे मौसम का असर हो सकता है। इसके प्रभाव से कुछ हिस्सों में मामूली बूंदाबांदी या तेज हवा चल सकती है। 
ALSO READ: Weather Update: पहाड़ों पर जारी रहेगी बर्फबारी, दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगा तापमान, IMD का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्‍सों में सुबह-रात में ठंड और दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र-जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी का 'यलो' अलर्ट जारी है।
 
मौसम विभाग ने 13 से 19 फरवरी के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सक्र‍िय होने के आसार नहीं है, हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताह के कुछ दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की या मध्यम छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट, जानिए देशभर का हाल
मध्‍य प्रदेश के तापमान में हल्का-हल्का बदलाव शुरू हो गया है। आने वाले एक-दो दिनों में मौसम में बदलाव नजर आ सकते हैं। आने वाले हफ्ते में कई सारे जिलों में बादल छाए हुए हैं। शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।
 
उत्‍तर प्रदेश में दिनभर ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। 15 फरवरी तक लोग गर्मी का अहसास करना शुरु कर देंगे। हरियाणा और पंजाब में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है। बिहार में भी दिनभर पछुआ हवाएं चल रही है। इससे ठंडी का अहसास हो रहा है।
ALSO READ: Weather Update : हिमाचल में बर्फबारी जारी, 11 डिग्री तक गिरा पारा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहा वहीं सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दी चेतावनी, बोले- सेना को संवैधानिक सीमाओं में लौटना चाहिए

LIVE: दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल के घर बैठक

मध्य प्रदेश निवेश अवसरों का 'कुंभ', करेगा निवेशक शिखर सम्मेलन की मेजबानी

प्रवेश वर्मा ने बताया, क्या है दिल्ली में भाजपा की प्राथमिकता?

करारी हार के बाद सदमें में AAP, आतिशी का CM पद से इस्तीफा

अगला लेख