Hanuman Chalisa

Weather A।ert : फिर बदलेगा मौसम, इन राज्‍यों में बढ़ा तापमान, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 मार्च 2025 (13:24 IST)
Weather Updates : राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। राजस्थान में मौसम ने ली करवट ली है। दिन में धूप है और शाम को हल्की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। कोंकण और गोवा में अगले 3 दिन हिट वेव चलने के आसार हैं। 9 से 13 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना। जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना। 

खबरों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव। असम और सिक्किम में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली। दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा शाम के समय बादल छाए रहने का अनुमान है। राजस्थान में मौसम ने ली करवट ली है। दिन में धूप है और शाम को हल्की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। कोंकण और गोवा में अगले 3 दिन हिट वेव चलने के आसार हैं।
ALSO READ: Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, कुछ राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। इसके असर से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 9 से 11 मार्च के दौरान गोवा, कोंकण और महाराष्ट्र में लू चलने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी महसूस की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा।
ALSO READ: Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर से ठंड का प्रकोप, दक्षिण में गर्मी के तेवर हुए तेज
कोंकण क्षेत्र में इस मौसम का दूसरा हीटवेव देखने को मिलेगा। 9 मार्च से तापमान में वृद्धि होगी। मुंबई सहित तटीय क्षेत्रों में 10-11 मार्च को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

अगला लेख