suvichar

Weather Update : दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, यहां कंपा रही ठंड, किन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 नवंबर 2025 (11:13 IST)
Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त कोहरा छाने लगा है, जबकि रात में ठंड का अहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली एनसीआर, यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। आने वाले कुछ दिनों में अब ठंड तेजी से बढ़ेगी। बंगाल, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, सौराष्ट्र, गोवा और कोंकण के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

खबरों के अनुसार, मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त कोहरा छाने लगा है, जबकि रात में ठंड का अहसास होने लगा है। इस बीच एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ALSO READ: Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, यहां माइनस 2 डिग्री पहुंचा तापमान
बंगाल, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, सौराष्ट्र, गोवा और कोंकण के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में कल से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

फिलहाल देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों कीआंखमिचौली चल रही है। जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर और भरतपुर में बारिश की संभावना है। गुजरात में भी मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में जमकर बादल बरसेंगे।
ALSO READ: Weather Update : चक्रवात मोंथा ने कई राज्यों में बरसाया पानी, ठंड और बारिश से बढ़ाई परेशानी
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में रातें सामान्य से थोड़ी गर्म रहने की संभावना है। महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, गोवा और कोंकण के कई इलाकों बारिश का अलर्ट है।
ALSO READ: Weather Update : उत्‍तर भारत में ठंड ने दी दस्‍तक, कैसी है दिल्‍ली की हवा
चक्रवात, लो प्रेशर एरिया, टर्फ और डिप्रेशन के कारण मध्यप्रदेश में बारिश का दौर अभी भी जारी है। नवंबर के पहले सप्ताह तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख