Hanuman Chalisa

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से इन राज्यों में चमकी ठंड, जानिए कहां कैसा है मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 नवंबर 2025 (13:21 IST)
Weather Update News : देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ गई है, जिससे कई राज्‍यों में ठंड चमक गई है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो रही है। सांस लेना मुश्किल हो गया है। रोहिणी, जहांगीरपुरी, अक्षरधाम, आनंद विहार, नरेला, बुराड़ी समेत कई स्थानों पर AQI 400 पार पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून अभी भी सक्रिय है। आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जिससे कि तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है।
 
खबरों के अनुसार, मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ गई है, जिससे कई राज्‍यों में ठंड चमक गई है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो रही है। सांस लेना मुश्किल हो गया है। रोहिणी, जहांगीरपुरी, अक्षरधाम, आनंद विहार, नरेला, बुराड़ी समेत कई स्थानों पर AQI 400 पार पहुंच गया।
ALSO READ: Weather Update : थमा बारिश का दौर, अब पड़ेगी जमकर ठंड, जानें देशभर का मौसम
आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून अभी भी सक्रिय है। आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जिससे कि तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है।

आने वाले दिनों में अब राजस्थान, एमपी, पंजाब, हरियाणा, यूपी में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा और लोगों को कोहरे और शीतलहर का भी सामना करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई शहरों का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर रिकॉर्ड किया जा रहा है। खासतौर पर राजगढ़ जैसे मैदानी इलाके शामिल हैं, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा पहुंचा है।

आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा और सुबह शाम यहां हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।  कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में आज भी यलो अलर्ट जारी है। बेंगलुरु में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में लगातार पारा लुढ़क रहा है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों मौसम साफ रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। सुबह के समय कहीं हल्की धुंध तो कहीं कोहरे का असर देखा जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में रविवार को वायू प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना हुआ।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, क्या है कर्नाटक से केरल तक मौसम का हाल?
जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। आज सुबह दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 407 दर्ज किया गया है, जो कि बेहह ही खतरनाक है इसलिए सभी को घर के बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है। रोहिणी, जहांगीरपुरी, अक्षरधाम, आनंद विहार, नरेला, बुराड़ी समेत कई स्थानों पर AQI 400 पार पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख