Hanuman Chalisa

Weather Update : देशभर में कड़ाके की ठंड, इन राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 जनवरी 2026 (11:34 IST)
Weather Update News : देश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने उत्तरी और पूर्वी मैदानों में रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच उत्तर भारत की सर्दी इस वक्त अपने सबसे सख्त मिजाज में है और राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन गई है। आज सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। पालम में पारा और नीचे 2.3 डिग्री तक चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

खबरों के अनुसार, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने उत्तरी और पूर्वी मैदानों में रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच उत्तर भारत की सर्दी इस वक्त अपने सबसे सख्त मिजाज में है और राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन गई है। आज सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में टूटा कई सालों का रिकॉर्ड, इन राज्‍यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
पालम में पारा और नीचे 2.3 डिग्री तक चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 16 से 20 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश बर्फबारी हो सकती है।

साथ ही 18 से 20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में और 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान एक बार फिर से तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं 15 से 17 जनवरी के बीच सुबह और रात में तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच बना रहेगा।
ALSO READ: Weather Update : राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब, IMD ने इन राज्यों के लिए दी भीषण ठंड और घना कोहरे की चेतावनी
अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की बहुत ज्यादा संभावना है। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्का से घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा।

बिहार में आज भीषण ठंड रहेगी। सुबह के समय अधिकांश जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने से बहुत घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट है।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत, बर्फीली हवाओं से कांपे कई राज्य, जानें देशभर का मौसम
दिल्ली में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 2.3 डिग्री का रिकॉर्ड किया गया है, साथ ही सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी रही। कोहरे के कारण 36 ट्रेनें भी लेट रहीं और दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल: 4 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या है नई कीमत?

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

अगला लेख