Dharma Sangrah

Weather Update : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, शीतलहर और कोहरे का कहर, फिर कड़ाके की पड़ी ठंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (11:29 IST)
Weather Update News : देश में इस मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश, शीतलहर, कोहरे और कंपकंपाती ठंड का दौर देखने को मिल रहा है। श्रीनगर और घाटी के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हो चुकी हैं। दिल्ली में सोमवार को हुए कोहरे के बाद आज राजधानी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से तापमान में हल्की गिरावट भी आ सकती है।

खबरों के अनुसार, देश में इस मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश, शीतलहर, कोहरे और कंपकंपाती ठंड का दौर देखने को मिल रहा है। श्रीनगर और घाटी के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में ठंड का कहर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट
वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हो चुकी हैं। दिल्ली में सोमवार को हुए कोहरे के बाद आज राजधानी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से तापमान में हल्की गिरावट भी आ सकती है।

मौसम विभाग ने कल राजधानी में हल्का कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ये दौर जारी रहेगा और इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्‍तर प्रदेश और बिहार भले ही एक-दूसरे से सटे हुए हैं, लेकिन दोनों राज्यों का मौसम एक जैसा नहीं है।
ALSO READ: Weather Update : बर्फबारी और बारिश से बढ़ी परेशानी, अभी और बढ़ेगी ठंड, जानें देशभर का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में शीतलहर की चेतावनी है उनमें यूपी के अयोध्या, बिजनौर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर हैं। जम्मू-कश्मीर में आज मौसम बिगड़ने वाला है। उधमपुर, कठुआ, बांदीपोरा, बारामूला, किश्तवार, जम्मू, पुंछ और राजौरी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Update : बारिश और भारी बर्फबारी से चमकी ठंड, इन 10 राज्‍यों में IMD का अलर्ट
इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। पहलगाम और कुलगाम में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश में फिर से बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के भिंड, गुना, विदिशा, सतना, पन्ना, सागर, राजगढ़, अशोकनगर, दमोह और रीवा जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख