Hanuman Chalisa

Weather Update : इन राज्‍यों में चढ़ने लगा पारा, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 मार्च 2026 (11:14 IST)
Weather Update News : मार्च के पहले पखवाड़े में देश के अधिकतर मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से मौसम में अस्थाई बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है, जिससे वहां तापमान में गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में 7 मार्च से लगातार एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी होने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार, बंगाल और ओडिशा सबसे अधिक प्रभावित होने वाला है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार, बंगाल और ओडिशा सबसे अधिक प्रभावित होने वाला है। बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च के आसपास राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
झारखंड में फिलहाल गर्मी बढ़ने का अनुमान है, लेकिन 9 मार्च के बाद कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल में 8 से 11 मार्च के बीच बारिश की संभावना है। दार्जिलिंग, हुगली, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट 

उत्तराखंड में भी 8 से 11 मार्च के बीच मौसम बदलने की संभावना है। देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 7 से 10 मार्च के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें शिमला, मनाली, कांगड़ा, चंबा और मंडी शामिल हैं। 
ALSO READ: Weather Update : कहीं छाए बादल तो कहीं बढ़ रहा तापमान, जानिए देशभर में मौसम का हाल

इन राज्यों में बढ़ने लगा तापमान

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में जल्द ही मौसम बदल सकता है।
 
तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। हालांकि मन्नार की खाड़ी के पास बने दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। आज गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों और कल कोंकण के कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की अधिक से अधिक संभावना है।
ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल आसमान साफ रहेगा और तेज धूप देखने को मिलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Edited By : Chetan Gour  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

खरगे के 'आतंकी' वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: सीजफायर के एलान के बावजूद ईरान ने जहाज पर की फायरिंग

दिल्ली में भीषण गर्मी, स्‍कूलों में बजेगी Water Bell, बच्‍चों की सेहत को लेकर बड़ा फैसला

पहलगाम हमले की पहली बरसी: भावुक हुए देशवासी, सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की दिलाई याद

LIVE: खरगे के खिलाफ एक्शन में भाजपा, चुनाव आयोग में शिकायत

अगला लेख