मौसम अपडेट : मानसून के उत्तर के ओर बढ़ने की उम्मीद, वायु ने रोकी थी रफ्तार

Webdunia
रविवार, 16 जून 2019 (19:58 IST)
नई दिल्ली। मानसून के उत्तर की ओर आगे बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि चक्रवात वायु की तीव्रता कम होने के कारण अरब सागर की ओर बढ़ने के लिए मानसूनी हवाओं का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 
 
अभी तक मानसून को मध्यप्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों सहित मध्य भारत तक पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन यह महाराष्ट्र तक भी नहीं पहुंच पाया है।
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून अभी भी दक्षिणी प्रायद्वीप के ऊपर मैंगलोर, मैसूर, कुड्डलोर और पूर्वोत्तर में पासीघाट, अगरतला के ऊपर है। पश्चिमी तट में महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक चक्रवात के कारण बारिश हुई है। केवल तटीय कर्नाटक और केरल में मानसून के कारण बारिश हुई है।
 
मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने कहा कि चक्रवात वायु के कारण मानसून की गति रुक गई। वायु की तीव्रता कम हो गई है और हम अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद करते हैं।
 
देश में मानसून की सुस्त रफ्तार के कारण इसकी कुल कमी 43 फीसदी तक पहुंच गई है। मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में 59 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है, जबकि पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 47 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
 
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक दक्षिण भारतीय राज्यों और महाराष्ट्र के जलाशयों में जल स्तर पिछले 10 वर्षों के औसत से कम है।  देश के कई हिस्सों में खासकर पूर्वी भारतीय राज्यों झारखंड, बिहार और ओडिशा में तेज गर्मी पड़ रही है।
 
वायु के सोमवार की शाम को गुजरात तट को पार करने की उम्मीद है। यह मानसूनी हवाओं के अरब सागर की ओर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा। मानसून ने अपने सामान्य समय के लगभग एक हफ्ते की देरी से 8 जून को केरल में दस्तक दी थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध को दर्शाती बॉलीवुड फिल्में

कारगिल युद्ध में शहीद हुए भाई को कारगिल की चोटियों से नमन

राजस्थान के स्कूल में 7 मासूमों की मौत का दोषी कौन, हादसे पर गरमाई सियासत?

कारगिल विजय दिवस पर मोदी और राजनाथ ने दी श्रद्धांजलि, अद्वितीय साहस को किया याद

क्या महाराष्‍ट्र में मंत्रियों को सता रहा है जासूसी का डर, रोहित पवार के दावे पर बवाल

अगला लेख