Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : कोंकण, केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश के आसार

Webdunia
सोमवार, 23 जुलाई 2018 (00:20 IST)
पुणे। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, पश्चिम उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के आसार हैं।
 
 
दक्षिण पश्चिम मानसून ओडिशा में प्रबल और झारखंड, पश्चिम उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ में सक्रिय है। रायलसीमा और तमिलनाडु में यह कमजोर रहा।
 
आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अति वृष्टि का अनुमान है। पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार हैं।
झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम मध्यप्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।
 
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़ें।
 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप हिमालई पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्यप्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में भी बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
 
पूर्वी उत्तरप्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों तथा जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

अगला लेख