पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बंदोपाध्याय को केन्द्र ने दिल्ली बुलाया

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (23:21 IST)
नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलप्पन बंदोपाध्याय का तबादला कर उन्‍हें तत्काल प्रभाव से भारत सरकार की सेवाओं में लेने का फैसला किया है। साथ ही बंगाल सरकार से बंदोपाध्याय को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

खबरों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान यास से प्रभावित लोगों और राहत कार्यों से जुड़ी समीक्षा बैठक को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र ने यह फैसला किया है। केंद्र सरकार की ओर से बंगाल सरकार से बंदोपाध्याय को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

बंदोपाध्याय को 31 मई 2021 को नार्थ ब्लॉक में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सीधे रिपोर्ट करने को कहा गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल पहुंचे तो वहां पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कोई नहीं था।

लगभग 30 मिनट बाद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंचीं और प्रधानमंत्री को कागजात सौंपकर चली गईं। उनके साथ मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय भी थे। जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता के इस व्यवहार को जहां पीड़ादायक बताया, वहीं अमित शाह ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

अगला लेख