ममता का दावा, मेरा फोन भी टैप किया जा रहा था

Webdunia
रविवार, 3 नवंबर 2019 (08:48 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वाट्सएप द्वारा इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए जासूसी किए जाने की बात स्वीकार किए जाने की केंद्र को जांच करनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर यह आरोप लगाया कि उनका फोन केंद्र सरकार द्वारा नियमित रूप से टैप किया जा रहा था।
 
उन्होंने जासूसी विवाद में केंद्र सरकार की भूमिका की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा उल्लंघन से पूरी तरह से अवगत थी। ममता ने इस मुद्दे को ‘बहुत गंभीर’ बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच कराने का अनुरोध किया।
 
उन्होंने कहा कि मेरा फोन टैप किया गया है, मुझे पता है कि क्योंकि मुझे जानकारी है और मेरे पास सबूत हैं। सरकार यह जानती है क्योंकि वही यह करा रही है। यह केंद्र सरकार और 2-3 राज्य सरकारों के इशारे पर हो रहा है। मैं राज्यों का नाम नहीं लूंगी लेकिन एक राज्य भाजपा शासित है।
 
ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी बोलने की स्वतंत्रता कहां है? हम किस आजादी में जी रहे हैं कि आज हम स्वतंत्र रूप से फोन पर बात भी नहीं कर सकते। अब कुछ भी सुरक्षित नहीं है, व्हाट्सएप भी नहीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख