Hanuman Chalisa

व्हाट्सऐप 'Expiring Groups' नामक फीचर करेगा लॉन्च, जानिए क्या हैं खूबियां...

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (17:24 IST)
व्हाट्सऐप बहुत जल्द 'expiring groups' नामक एक नए फीचर को लॉन्च करने वाला है। हालांकि यह फीचर अभी डेवलपिंग स्टेज में ही है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब अपने व्हाट्सऐप ग्रुप्स के लिए एक 'एक्सपायरी दिनांक' सेट कर सकेंगे।

माना जा रहा है कि यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा जो विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप्स से जुड़े हुए हैं परंतु उनमें समय के साथ इकट्ठा हो चुकी बेमतलब की जानकारी से परेशान हैं। इसके अलावा यह फीचर यूजर्स को स्टोरेज टूल की भी सुविधा देगा जिसकी मदद से वर्षगांठ, जन्मदिन, प्रोजेक्ट्स या मीटिंग आदि उद्देश्यों के लिए बनाए गए अस्थाई ग्रुप्स को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा।

गौर की जाने वाली बात यह है कि ग्रुप से जुड़े बाकी लोगों पर सेट की गई ग्रुप 'एक्सपायरिंग दिनांक' का असर नहीं होगा। यह फीचर केवल‍ निजी उपयोग के लिए ही है।   इस नए फीचर की मदद से यूजर्स विभिन्न 'expiration options' में से चुन सकते हैं। जैसे एक दिन, एक हफ्ता या एक्सपायरेशन की तारीख को अपने हिसाब से भी तय किया जा सकता है। इसके अलावा मन बदलने पर पिछली सेट की गई एक्सपायरेशन की तारीख को बदला भी जा सकता है।

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं किया गया है कि यह एक्सपायरिंग ग्रुप फीचर औपचारिक तौर पर सभी व्हाट्सऐप युजर्स के लिए कब तक लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इस फीचर को iOS के बीटा वर्जन के‍ लिए टेस्ट किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

अगला लेख