CM हाउस खाली करने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (11:54 IST)
arvind kejriwal new house : आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास जल्द ही खाली कर देंगे और वह अपने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के समीप एक नए मकान की तलाश जोरों-शोरों से कर रहे हैं।
 
हाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल ने कहा कि वह नवरात्रि के दौरान आधिकारिक फ्लैगस्टाफ रोड आवास खाली कर देंगे। नवरात्रि का उत्सव अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू हो रहा है।
 
आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में कहा कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे और उनके नए आवास के लिए तलाश तेज कर दी गई हैं। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के समीप घर तलाश रहे हैं क्योंकि वह वहां के लोगों से जुड़े रहना चाहते हैं।
 
आप विधायकों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले आम लोग भी उन्हें आवास की पेशकश दे रहे हैं। केजरीवाल अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं।
 
आप ने केंद्र सरकार से एक राष्ट्रीय दल के प्रमुख के पद पर होने के नाते केजरीवाल को आधिकारिक आवास मुहैया कराए जाने की भी मांग की है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी

भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का हक, अमेरिका में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर, सेविंग अकाउंट्स पर अब नहीं देना होगा यह चार्ज

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

अगला लेख