कौन हैं लक्ष्यराज सिंह और क्या है उनका महाराणा प्रताप से संबंध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (19:59 IST)
Who is Laxyaraj Singh Mewar: मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह को उनके कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी ने 'गद्दी' पर बैठाया। उदयपुर के सिटी पैलेस में मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच यह अनुष्ठान संपन्न हुआ। सिंह ने अपने कुलगुरु समेत सभी संतों-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। लक्ष्यराज के पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का 16 मार्च को निधन हो गया था। लक्ष्यराज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज हैं।  
 
लक्ष्यराज सिंह ने अपने राज्याभिषेक के बाद मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ हमेशा सेवा के मार्ग पर चलता रहा है। मुझे मेरे पिता स्व. अरविन्द सिंह मेवाड़ और पूर्वजों की तरह सेवा करने के लिए कहा गया है। मैं अपने कर्तव्यों का पालन करने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरा प्रयास हमारी आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति से जोड़े रखना और उनसे जुड़े रहना होगा।
 
कौन हैं लक्ष्यराज सिंह : लक्ष्यराज सिंह का जन्म 28 जनवरी, 1985 को मेवाड़ के शाही परिवार में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा अजेमर के प्रसिद्ध मेयो कॉलेज में हुई। उनके नाम पर आधा दर्जन से ज्यादा गिनीज बुक रिकॉर्ड हैं। 2019 में उन्हें भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वे पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करते हैं। 
 
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। वे विरासत में मिले होटल व्यवसाय को भी संभालते हैं। इसके समाज सेवा और परोपकार के कामों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कहा जाता है कि होटल इंडस्ट्री को समझने के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वेटर के तौर पर काम किया। उनका विवाह निवित्री कुमार के साथ हुआ। उनके ससुर कनक वर्धन सिंह ओडिशा के डिप्टी सीएम हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

शेख मुजीबुर्रहमान अब बांग्लादेश के राष्‍ट्रपिता नहीं, कानून में संशोधन कर वापस ली उपाधि

एफिल टॉवर से भी ऊंचा है चिनाब पर बना रेलवे आर्च ब्रिज, PM मोदी दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी

कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, मोदी भारत हैं और भारत मोदी, यह सोच गलत

ईरान के सर्वोच्च नेता ने की अमेरिकी प्रस्ताव की आलोचना लेकिन परमाणु समझौते का विचार नहीं किया खारिज

बिलावल भुट्‍टो ने बताया, भारत पाकिस्तान मिलकर कैसे कम कर सकते हैं आतंकवाद?

अगला लेख