कौन हैं प्रणीति शिंदे, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को बताया तमाशा, क्‍या है राहुल गांधी से उनका कनेक्‍शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 29 जुलाई 2025 (13:45 IST)
लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पक्ष और विपक्ष में चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा बताते हु एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने इस ऑपरेशन को लेकर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर सफल मिशन से कहीं ज्यादा एक मीडिया शो था। इस दौरान उन्होंने पूछा कि इस मामले में कितने आतंकवादी पकड़े गए? साथ ही सरकार से इस पर जवाब मांगे। इसी बीच कल पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया गया। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर और प्रणीति शिंदे का बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

कौन हैं प्रणीति शिंदे : बता दें कि प्रणीति शिंदे महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। प्रणीति शिंदे का जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ था। प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र कांग्रेस की एक्टिव नेताओं में से हैं। प्रणीति सोलापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य होने के साथ तीन बार सोलापुर सिटी सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान सभा की सदस्य भी चुनी जा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 में वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनीं। प्रणीति शिंदे ने वर्ष 2001 सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से कला में स्नातक की डिग्री ली है। उसके बाद उन्होंने 2004 में मुंबई यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी किया था। इसके अलावा वह एक NGO भी चला रही हैं, जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद होती है। वर्तमान में प्रणीति ने सोलापुर से 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

पहले भी आ चुकी है सुर्खियों में : हाल ही में प्रणीति ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सरकार का एक तमाशा था, जो मीडिया में दिखाया गया। प्रणीति शिंदे अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। इसके पहले भी वो राहुल गांधी के साथ नाम जुड़ने के बाद काफी सुर्खियों में आई थीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी राहुल गांधी के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल की थीं। इसके बाद यह खबरें सामने आईं कि वह जल्द ही राहुल गांधी से शादी करने वाली हैं। हालांकि, यह सब खबरें महज अफवाह साबित हुईं।

क्‍या है राहुल से कनेक्‍शन : बता दें कि इसके पहले कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के साथ प्रणीति के कुछ फोटो वायरल हुए थे। दोनों के कई फोटो वायरल हुए थे जिनमे वे दोनों एक दूसरे के हाथ में हाथ लिए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में इन फोटों ने काफी सुर्खियां बटौरी थीं। बातें तो यहां तक चली कि राहुल गांधी सुशील शिंदे की इकलौती बेटी प्रणीति शिंदे से शादी करने वाले हैं। हालांकि यह सारे दावे अफवाह ही साबित हुए।
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अमित शाह ने लोकसभा में बताया, ऑपेरशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

अगला लेख