कश्मीरी कलाकार अमरीन भट कौन थी, जिनकी बेदर्दी से हुई हत्या।

Webdunia
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों के कत्लेआम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार आतंकियों ने 35 वर्षीय कश्मीरी सिंगर और एक्ट्रेस अमरीन भट को अपना निशाना बनाया। आतंकियों ने बड़गाम जिले के चादूरा इलाके में टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट को उनके घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया। इस गोलीबारी में उनका भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
 
35 साल की अमरीन भट अपने सिंगिंग और एक्टिंग के वीडियोस के लिए सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती है। कश्मीर उनके ढेरों फैंस हैं । उनकी हत्या के बाद से उनके चाहने वालों में शोक और आक्रोश की लहार दौड़ गई है। उन्होंने ट्विटर पर मांग की है कि अमरीन के आतंकियों को जल्द से जल्द ढूंढ़ कर फांसी दी जाए। 
 
अमरीन के इंस्टाग्राम पर 25 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स और यूट्यूब पर करीब 15 हजार सब्सक्राइबर्स है। उनके वीडियोस लोग देखना पसंद करते हैं उन्हें अच्छा रेस्पोंस भी मिलता था। अमरीन ने बड़गाम के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल से 12 तक पढाई की।  उसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर से ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था और कश्मीरी लोकगीत भी उन्हें काफी पसंद थे।  शार्ट वीडियोस के साथ-साथ अमरीन ने कई कश्मीरी नाटकों में भी किरदार निभाए थे, जिनकी स्थानीय लोग बहुत सराहना करते थे।
 
अमरीन का कश्मीरी पंडित होकर इतना प्रसिद्धि प्राप्त करना ही आतंकवादियों की आंखों में चुभता था। इसलिए 25 मई 2022 को आतंकियों ने उनका कत्ल कर दिया। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकियों ने ली, जिन्हे पुलिस ढूंढने में लगी है। इस गोलीबारी में उनका 10 वर्षीय भतीजा भी घायल हुआ है, जो अस्पताल में भर्ती है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख