राजस्थान : किसको मिलेगी गहलोत की विरासत? विधायक दल की बैठक आज, नए CM के नाम पर लगेगी मुहर

Webdunia
रविवार, 25 सितम्बर 2022 (00:30 IST)
जयपुर। कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक आज शाम सात बजे यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर होगी। एसआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए प्रभारी महासचिव अजय माकन के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एसआईसीसी) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए प्रभारी महासचिव अजय माकन के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस विधायक दल की यह दूसरी बैठक है।

इससे पहले 20 सितंबर को बैठक हुई थी। इस बीच राहुल गांधी ने 'वन मैन वन पोस्ट' का समर्थन करते हुए संकेत दिए हैं कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा।

माना जा रहा है कि अगर अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ता है तो वे अपनी पसंद के किसी चेहरे को सीएम बनाने के लिए प्रस्ताव पार्टी आलाकमान के सामने रख सकते हैं। अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी आलाकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

सीएम आवास पर होने वाली यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को राजस्थान के स्पीकर सीपी जोशी से मुलाकात की, जिससे चर्चा और बढ़ गई। सचिन पायलट ने बीते शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की थी। यह मुलाकात में उनको पॉजिटिव संकेत मिले थे।

तीन मंत्रियों ने पायलट के खिलाफ खोला मोर्चा : राजस्थान के मंत्रियों को विरोध सचिन पायलट को भारी पड़ सकता है। सचिन पायलट की डगर इतनी आसान दिखाई नहीं दे रही है। गहलोत के 3 मंत्रियों ने पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खबरों के मुताबिक मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सुभाष गर्ग और परसादी लाल मीना ने दो टूक कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का समय नहीं है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से अपील करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? 37% बढ़ गए जाली नोट, इस तरह आसानी से पहचानें Fake currency

SDOP ख्याति मिश्रा के पति से विवाद में नप गए कटनी एसपी, तहसीलदार पति ने लगाए थे पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोप

यूपी बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब, 10 लाख युवाओं को मिलेगा नया हुनर

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

अगला लेख