Indore Manmad Railway Line: नेपाल से सटे भारतीय इलाकों को भी जोड़ेगी रेल लाइन, JNPT तक माल पहुंचाने में मिलेगी मदद

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र नहीं बल्कि पूरे देश को होगा फायदा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (17:17 IST)
Indore Manmad Railway Line: इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन (Indore Manmad Railway Line:) परियोजना को पूरे देश के लिए फायदेमंद करार देते हुए केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने मंगलवार को कहा कि इस प्रस्तावित रेल लाइन के कारण नेपाल से सटे भारतीय इलाकों से मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह तक माल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
 
309 किलोमीटर लंबी है रेल लाइन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने लगभग 18,036 करोड़ रुपए की लागत वाली इस 309 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर को महाराष्ट्र के मनमाड़ से जोड़ने वाली यह परियोजना बरसों से अटकी हुई थी। दोनों राज्यों में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस परियोजना को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले हरी झंडी दिखाई गई है।

ALSO READ: इंदौर मनमाड़ रेल लाइन को मंजूरी, घटेगी मुंबई की दूरी, सस्ता होगा सफर
 
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र नहीं बल्कि पूरे देश को फायदा होगा :  वैष्णव ने इंदौर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ते हुए कहा कि  इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन से केवल मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र नहीं बल्कि पूरे देश को फायदा होगा। उत्तरप्रदेश और नेपाल से सटे अन्य भारतीय राज्यों के इलाके भी इस रेल लाइन के जरिए मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से जुड़ जाएंगे।

ALSO READ: पीएम मोदी का वादा, रेलवे बनेगा आरामदायक यात्रा की गारंटी
 
मोहन यादव ने जताया मोदी का आभार : उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन से आर्थिक विकास, विनिर्माण, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बल मिलेगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस रेल लाइन को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस रेल लाइन से पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल मालवा-निमाड़ अंचल में विकास की गति तेज होगी और रोजगार के लिए पलायन भी रुकेगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रेल लाइन के जरिए आलू, प्याज, खनिजों और मोटे अनाजों के परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार इस रेल लाइन परियोजना को रफ्तार देने के लिए रेल मंत्रालय से तालमेल के वास्ते विशेष कार्यबल बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रेल लाइन के आस-पास आर्थिक गलियारा विकसित करने पर विचार कर रही है। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना का निर्माण 2028-29 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

ALSO READ: रेलवे बोर्ड को पूर्ण अधिकार देने से संबंधित रेल संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश
 
मुख्यमंत्री यादव ने रेलमंत्री वैष्णव से अनुरोध किया कि वह इस परियोजना का निर्माण कार्य उज्जैन में 2028 में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले पूरा कराएं ताकि लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को आदिवासियों के विकास का पथ करार दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जनजातीय क्षेत्रों की तरक्की को नई गति मिलेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

कुणाल कामरा ने टी-सीरीज पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

राणा सांगा विवाद पर अखिलेश यादव का यू टर्न, BJP पर बरसे, बयान देने वाले रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

क्‍या भारत-चीन संबंध होंगे बेहतर, LAC को लेकर हुई समीक्षा बैठक

किसानों को धोखा देने से किसी का भला नहीं होगा : निर्मला सीतारमण

LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा पड़ोसी देश नेपाल

अगला लेख