ओवैसी को क्यों पसंद हैं छत्रपति शिवाजी महाराज और क्यों साधा भाजपा पर निशाना

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी छत्रपति शिवाजी महाराज को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज कभी भी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (15:34 IST)
Asaduddin Owaisi on Shivaji Maharaj : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी छत्रपति शिवाजी महाराज को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज कभी भी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे। भाजपा उनके नाम पर प्रोपेगेंडा फैला रही है। ALSO READ: छत्रपति शिवाजी महाराज कैसे बने श्री तुलजा भवानी के उपासक, क्या आज भी है इस शक्तिपीठ का महत्व?
 
ओवैसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज कभी भी मुसलमानों के खिलाफ नहीं थे। हम उनकी बहुत इज्जत करते हैं। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे शिवाजी महाराज पर बात करते नजर आ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं मराठा भाइयों से कहना चाहता हूं कि ओवैसी शिवाजी महाराज की बहुत इज्जत करता है और हमेशा करता रहेगा। शिवाजी महाराज मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे। यह भाजपा का झूठा प्रोपेगेंडा है।
<

Chhatrapati Shivaji Maharaj kabhi bhi Musalman'on ke khilaaf nahi the, hum unki bahut izzat karte hain. - Barrister @asadowaisi #ChhatrapatiShivajiMaharaj #ShivajiMaharaj #AsaduddinOwaisi #owaisi #AIMIM #India pic.twitter.com/XWuoiFW7v3

— AIMIM (@aimim_national) February 19, 2025 >
ओवैसी ने कहा कि जब शिवाजी महाराज ने कल्याण को फतह किया तो वहां के नवाब की बहू उनके सामने लाई गई। उन्होंने उसे वापस भेजते हुए कहा था कि यह मेरी भी बहू की तरह है। ALSO READ: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की 5 घटनाएं जानिए
 
उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि जब शिवाजी महाराज आगरा के किले से भागे थे तो उनके साथ कौन था? उनके साथ मदारी मेहतर था, जो मुसलमान था। शिवाजी महाराज का टॉप जनरल कौन था? इब्राहिम खान था। शिवाजी महाराज के पास कानून का सबसे बड़ा जानकार कौन था? वह काजी हैदर था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही कहा था कि इंसान की काबिलियत उसके मजहब से नहीं बल्कि उसके काम से होती है। भाजपा वाले अलग ही कैसेट बजाते हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख