भाजपा ने क्यों की पाकिस्तान से आम आदमी पार्टी की तुलना?

Webdunia
बुधवार, 29 मार्च 2023 (07:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा में बिलकुल उसी तरीके से प्रस्ताव रखा है जैसे कि भारत सरकार के खिलाफ पाकिस्तान ने अपने संसद में प्रस्ताव पेश किया था।
 
पार्टी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल नीत सरकार विधानसभा में तानाशाही और असंवैधानिक तरीके से काम कर रही है और आप विधायक पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
 
विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सभी नियमों और परंपराओं को ताक पर रखकर, दिल्ली से ताल्लुक नहीं रखने वाले विषयों पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा ने एक निजी कंपनी के कारण संघीय सरकार (भारत सरकार) और जनता को हुई वित्तीय हानि और इस संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जांच नहीं कराए जाने पर चर्चा की।
 
इससे पहले मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है। कांग्रेस ने 75 साल में जितना लूटा है, उससे ज्यादा उन्होंने (भाजपा ने) सात साल में लूटा है। देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हम स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं।
 
प्रधानमंत्री पर हमले तेज करते हुए केजरीवाल ने व्यवसायी गौतम अडाणी का जिक्र करते हुए मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं और चीजों को ठीक से नहीं समझते हैं। यह चिंताजनक है।
 
उधर, भाजपा ने केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की और कहा कि आप नेता हताशा में प्रधानमंत्री को निशाना बना रहे हैं क्योंकि उनकी सरकार के 'भ्रष्टाचार के पहियों' पर ब्रेक लगा दिया गया है।

चर्चा के अंत में आप के बहुमत वाले विधानसभा ने पार्टी विधायक संजीव झा द्वारा रखा गया प्रस्ताव पारित किया कि विधानसभा से संसद को एक संदेश भेजा जाए ताकि वह अडाणी मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन पर विचार कर सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख