Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोरा फतेही जैसी क्‍यों नहीं दिखती, चलो रोज 3 घंटे करो एक्‍सरसाइज, पति की सनक से तंग पत्‍नी पहुंची थाने

Advertiesment
हमें फॉलो करें The husband made his wife exercise for 3 hours

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 20 अगस्त 2025 (14:57 IST)
एक सनकी पति अपनी पत्‍नी को एक्‍ट्रेस नोरा फतेही जैसा दिखाने के लिए उसे 3-3 घंटे तक एक्‍सरसाइज करने के लिए कहता था। ऐसा नहीं करने पर उसे खाना नहीं खाने देता था। वो चाहता था कि उसकी बीवी नोरा जैसी फिट नजर आए।     उसे फिट रखने और वैसा ही फीगर बनाने के लिए जोर-जबरदस्ती करने लगा। इसके लिए वो पत्नी से रोजाना तीन घंटे एक्सरसाइज करवाता था। तंग आकर पत्‍नी पुलिस के पास पहुंच गई।

मामला उत्तर के गाजियाबाद का है। यहां पीड़ित पत्नी अपने पति से इसी बात से तंग थी कि वो उसे नोरा फतेही जैसा बनाना चाहता था। उसने सनकी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्‍या बताया पत्‍नी ने : अपनी शिकायत में पीड़िता पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसका पति चाहता था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की तरह दिखे। इसके लिए वो पत्नी पर रोजाना तीन घंटे एक्सरसाइज करने का दवाब भी बना रहा था।  पत्नी जब पति की इस तरह की जिद से तंग आ गई तो उसने पुलिस इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला के मुताबिक उसकी कद काठी सामान्य है और रंग साफ है फिर भी उसकी शारीरिक बनावट को लेकर ताने दिए जाते हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति को दूसरी लड़कियों में बहुत रूचि है। वह लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखता है। शिकायत के मुताबिक महिला का पति और ससुराल वाले उसको तीन घंटे रोजाना एक्सरसाइज करवाते हैं। वह किसी दिन 3 घंटे एक्सरसाइज नहीं कर पाती तो उस को खाना नहीं दिया जाता है। उसके पति और ससुराल वाले चाहते हैं कि उसका फिगर नोरा फतेही जैसी बन जाए। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति सास ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

मार्च में हुई थी दोनों की शादी : पीड़िता ने पुलिस की दी शिकायत में अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने गाजियाबाद के महिला थाने में जो मुकदमा दर्ज करवाया है उसके मुताबिक उसकी शादी 6 मार्च 2025 को मेरठ के एक युवक से हुई थी। उसकी यह शादी अरेंज मैरिज थी। शादी में लड़की वालों की तरफ से 16 लाख के गहने 24 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो 10 लाख रुपए कैश ससुराल वालों को दिए गए। महिला की शिकायत के मुताबिक शादी में करीब 76 लाख रुपए का खर्चा हुआ था।

ये भी आरोप लगाए : महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसको और उसके पति को एक साथ कहीं जाने नहीं देते थे उसकी सास उस को घरेलू काम की वजह से बेवजह परेशान करती थी। एक रात जब उसका पति आया और मच्छरदानी कमरे में नहीं मिली तो इस बात को भी लेकर नाराजगी हुई और उसके पति ने उसके साथ मारपीट की।
Edited By: Navin Rangiyal 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविस बोलीं, रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए ट्रंप ने भारत पर लगाईं पाबंदियां