उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक भाजपा में क्यों मचा है बवाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 जुलाई 2024 (10:41 IST)
BJP news in hindi : 2024 में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को मिली हार से उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक बवाल मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत खासे नाराज चल रहे हैं। ALSO READ: बयान से मचाई हलचल, अब दिल्ली में नड्डा से मिले डिप्टी CM मौर्य, क्या UP में सबकुछ ठीक है
 
मौर्य ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से 1 घंटे तक मुलाकात की थी। मौर्य ने दिल्ली आकर सियासी हलचल को बढ़ा दिया है। इससे पहले रविवार को लखनऊ में हुए सम्मेनल में केशव मौर्य ने सबसे बड़ी बात कही थी। मौर्य ने कहा था कि जो आपका दर्द है, वही मेरा भी दर्द है। सरकार से बड़ा संगठन है, संगठन था और रहेगा। 
 
इस बीच सीएम योगी ने लखनऊ में मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इसमें उत्तरप्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों पर चर्चा की जाएगी। 2022 के विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने इनमें से 5 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा ने 3 सीटें जीतीं थीं। राष्ट्रीय लोक दल और निषाद पार्टी ने भी एक-एक सीट जीती थी। ALSO READ: लोकसभा चुनाव में UP में भाजपा की हार के बाद अब CM योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा!
 
इधर उत्तराखंड में हाल में हुए उपचुनावों में भाजपा की हार पर घमासान मचा हुआ है। केदारनाथ और मेंगलौर सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। केदारनाथ में भाजपा की हार की तुलना अयोध्या में पार्टी की हार से की गई। बहरहाल पार्टी इस हार की समीक्षा कर रही है।
 
देहरादून में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन चुनावों में प्रत्याशियों का चयन ठीक नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान नहीं मिल रहा है। सबसे राय मशविरा करके प्रत्याशी का चयन करना होगा, थोपना नहीं है। ALSO READ: अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भी BJP हारी, उत्तराखंड की दोनों सीटें कांग्रेस ने जीती
 
गौरतलब है कि दोनों ही उपचुनावों में भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी उतारे थे। मेंगलौर सीट से भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना हरियाणा से लाए गए थे जबकि बद्रीनाथ से भाजपा ने राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया था। वे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Kuno National Park से बुरी खबर, नाले में मृत मिला चीता पवन, फिर रहस्य बनी मौत

Maharashtra : हवा का दोष, सेना की देखरेख, विपक्ष की सियासत, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर क्या बोले देवेन्द्र फडणवीस

छोटी-छोटी बातों पर क्यों धधक उठता है राजस्थान? भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं

SME IPO में क्या हो रहा है? 2 डीलरशिप, 8 कर्मचारी, 12 करोड़ के IPO में आए 4800 करोड़ रुपए

बॉस हो तो चौधरी साब जैसा, 70 कर्मचारियों को बना दिया करोड़पति,कैसे हुआ ये चमत्‍कार?

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में भाजपा का हल्लाबोल, बंद के कारण जनजीवन प्रभावित

अमेठी में बदले 8 रेलवे स्टेशन का नाम, अकबरगंज हुआ अहोरवा भवानी धाम

Weather Updates: गुजरात, राजस्थान में जल प्रलय, 22 राज्यों में येलो अलर्ट

live : भाजपा का बंगाल बंद, सड़क पर प्रदर्शन, नॉर्थ 24 परगना में रोकी ट्रेन

बिहार: खेत में बने वायरल पुलों की असली कहानी क्या है?

अगला लेख