dipawali

ट्विटर पर राहुल की छंटनी, जानिए क्यों किया कई नेताओं को अनफॉलो...

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (07:50 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अचानक ट्विटर पर कई नेताओं और पत्रकारों को अनफॉलों कर दिया। 1 ही दिन में राहुल द्वारा कई दिग्गजों को अनफॉलो किए जाने से सियासी हलचल तेज हो गई।
 
पार्टी ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि राहुल के ट्विटर अकाउंट को रिफ्रेश किया जा रहा है। इसलिए कई अकाउंट्स को अनफॉलो किया गया है। रिफ्रेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया जाएगा।

राहुल ने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को भी अनफॉलो कर दिया। राजदीप सरदेसाई समेत कई दिग्गज पत्रकारों को भी राहुल अब फॉलो नहीं कर रहे हैं। 
 
जिन लोगों को अनफॉलो किया गया है उनमें उनके ही कार्यालय में काम करने वाले कुछ कर्मचारी भी शामिल है। इसके अलावा राहुल ने तरूण गोगोई, अहमद पटेल समेत कई ऐसे नेताओं को अनफॉलो किया है जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

मीडिया खबरों के अनुसार, मंगलवार सुबह राहुल गांधी 281 लोगों को फॉलो कर रहे थे। बुधवार शाम तक यह संख्या घटकर 219 रह गई।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honda की पहली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च, 130 KM की रेंज, भारत में क्या रहेगी कीमत

Love jihad : इंदौर में लड़कियों का नंबर मांगा तो खैर नहीं, विधायक के बेटे ने जारी किया फरमान

online gaming bill 2025 : क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, अश्विनी वैष्णव ने बदलावों पर क्या कहा

EPFO ने आसान की 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों की राह, पासबुक चेक करना भी होगा आसान

Amit Shah : वोटर अधिकार यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा, बिहार में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

सभी देखें

नवीनतम

डबल गेम से भारत को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं ट्रंप, मोदी को सराहा, कहां दिया झटका

भारत को रूस से दूर करने के लिए यूरोपीय संघ की नई रणनीति

LIVE : रूस के कामचटका में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी

Chabahar Port : ईरान का चाबहार पोर्ट अमेरिका के निशाने पर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती, क्या पड़ेगा असर

2 साल पहले ही बताया था, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कर्नाटक CEO का जवाब

अगला लेख