महाराष्‍ट्र में सियासी संकट, NCP और कांग्रेस से क्यों नाराज हैं शिवसेना के बागी विधायक?

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2022 (11:25 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में सियासी संकट गहराता नजर आ रहा है। शिवसेना के बागी विधायक भी उद्धव ठाकरे से ज्यादा कांग्रेस और NCP के काम करने के तरीके से खुश नहीं है। महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार है, जिसमें राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं।
 
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के बागी विधायकों का एक समूह बुधवार को सुबह गुवाहाटी पहुंच गया। बागी विधायकों में से एक महाराष्ट्र के मंत्री संदीपन भूमरे ने एक टीवी चैनल से फोन पर बातचीत में कहा कि हमें शिवसेना के नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समक्ष हमारी शिकायतें रखी थीं कि राकांपा और कांग्रेस के मंत्रियों के साथ काम करना मुश्किल होता जा रहा है। हमारे लिए उनके मंत्रियों से प्रस्तावों और काम संबंधी मंजूरी लेना बहुत मुश्किल हो गया है।
 
भूमरे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें जो विभाग दिया गया है, उससे वह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जीवन में और क्या चाहिए, लेकिन एक जन प्रतिनिधि के रूप में, मुझे अपने लोगों की शिकायतों को दूर करना होगा। इन दो गठबंधन सहयोगियों के कारण मैं ऐसा नहीं कर पा रहा हूं।
 
इस बीच, शिवसेना के एक अन्य बागी विधायक संजय शिरष्ठ ने एक टीवी चैनल को बताया कि पार्टी के 35 विधायक गुवाहाटी में हैं। उन्होंने कहा कि आज शाम तक कुछ और विधायक हमारे साथ आएंगे। हमें तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है।
 
शिरष्ठ ने राज्य के राकांपा और कांग्रेस के मंत्रियों पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उनके 'शत्रुतापूर्ण व्यवहार' ने शिवसेना विधायकों को विद्रोह करने के लिए मजबूर कर दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

ट्रम्प का टैरिफ धमाका: कार बाजार पर संकट, चीन की चेतावनी

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

अगला लेख